फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हैदर' के खिलाफ नहीं दर्ज कराई शिकायत': उमर

Thu, 09 Oct 2014 08:09 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘हैदर’ की शिकायत की है। उमर ने कहा कि उन्होंने अभी फिल्म देखी तक नहीं है।
विज्ञापन


एक समाचार वेबसाइट पर ऐसी खबर थी कि ‘हैदर’ में कश्मीर का जैसा चित्रण किया गया है, उसके खिलाफ मुख्यमंत्री ने शिकायत की है।

उमर ने इस खबर के बारे में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'इस वेबसाइट को सर्वाधिक मनगढंत कहानी के लिए पुरस्कृत किया जाना चाहिए।'

उमर अब्दुल्ला ने इस खबर में सुधार करने तथा इसे वापस लेने की भी मांग की है। विलियम शेक्सपीयर के उपन्यास ‘हेमलेट’ से प्रेरित विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘हैदर’ में कश्मीर में अस्थिरता के दौरान हिंसा एवं मासूमियत को दिखाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन


फिल्म की पटकथा का सह-लेखन कश्मीरी लेखक बशरत पीर ने किया है, जिनकी पुस्तक ‘कर्फ्यूड नाइट्स’ को पहले ही पाठकों एवं समीक्षकों से सराहना मिल चुकी है।

So this website has to be awarded for the most amazing work of fiction I've seen in a very long time.  http://t.co/ZxflGLHBiD 1/n— Omar Abdullah (@abdullah_omar) October 8, 2014
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें