फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से लेकर लखनपुर तक छाया कोहरा

Wed, 28 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में शीतलहर और ठिठुरन बढ़ गई है। कारगिल, लेह और श्रीनगर के तापमान माइनस में रिकार्ड किए जा रहे हैं, जबकि जम्मू से लेकर लखनपुर तक बुधवार सुबह कुछ देर तक घना कोहरा रहा। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप और नत्थाटाप में बर्फ गिरी, जिससे शीतलहर का तेज असर है, जबकि श्रीनगर में मामूली बर्फ गिरी, लेकिन जम नहीं सकी।
विज्ञापन


हालांकि काजीकुंड में 1.8 सेमी, पहलगाम में 2.0 सेमी, कुपवाड़ा में 0.6 सेमी, कोकरनाग में 1.6 सेमी हिमपात हुआ, जबकि कोकरनाग और पहलगाम में मामूली बारिश हुई।  बनिहाल में 0.8 मिमी, बटोत में 2.1 मिमी और भद्रवाह में 5.0 मिमी बारिश हुई। कठुआ जिले में सूखी ठंड और शीतलहर जारी है।

राजोरी जिले, भद्रवाह और उधमपुर में भी ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग का मानना है कि आगामी चौबीस घंटे में राज्य के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हलकी बारिश अथवा बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन


बुधवार को लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 16.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान -0.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कारगिल का न्यूनतम तापमान -16.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान -3.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

श्रीनगर का न्यूनतम तापमान -2.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जम्मू का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। गुलमर्ग में न्यूनतम पारा -10.6, काजीकुंड में -0.9, पहलगाम -6.6 एवं कुपवाड़ा में न्यूनतम पारा -4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें