विधानसभा चुनावों में बड़ी वारदात करने के आतंकी मंसूबों का सुरक्षाबलों ने पर्दाफाश कर दिया है। कश्मीर के बारामुला से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद करते हुए सुरक्षाबालों ने आतंकियों के हौसले पस्त कर दिए। हालांकि इस दौरान आतंकी भागने में जरूर सफल रहे लेकिन उनके मंसूबे अधूरे रह गए। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चला दिया है।
जानकारी के अनुसार सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने बरामुला के हाजीबल फारेस्ट एरिया में तलाशी अभियान चलाया गया था। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने हथियारों के बड़े जखीरे को बरामद करने में सफलता हासिल की।
हालांकि सुरक्षाबलों की भनक लगते ही आतंकी अपना ठिकाना छोड़कर भाग निकलने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि आतंकी काफी समय से अपने ठिकाने में हथियार एकत्र कर रहे थे और उनकी मंशा चुनावों के दौरान बड़ी वारदात को अंजाम देकर घाटी के चुनावों को प्रभावित करने की थी, लेकिन इससे पहले की वे अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते सुरक्षाबलों ने उनके ठिकाने को ध्वस्त कर हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया।