मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें बाढ़ से हुई तबाही और मौजूदा समय में किए जा रहे राहत, बचाव, मरम्मत और पुनर्वास कार्यों की जानकारी दी।
करीब एक घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर में बाढ़ से हुए नुकसान और उसके बाद बने हालात में राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।
इस अवसर पर भविष्य में इस तरह की आपदाओं से बचाव के लिए मध्यम और लंबी अवधि के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर जल भराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने, स्वास्थ्य, सड़क और दूरसंचार सेवाओं को बहाल करने और बाढ़ प्रभावित इलाकों में बुनियादी सेवाओं को प्रदान करने के लिए उठाये जा रहे कदमों पर भी चर्चा हुई।