दक्षिण कश्मीर के त्राल में कट्टर अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी और उनके समर्थकों की पाक परस्त हरकतों को रियासत की सरकार ने गंभीरता से लिया है।
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद और उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने साफ कर दिया है कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों ने यह भी दो टूक कह दिया है कि अमरनाथ यात्रा की अवधि को कम करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
गिलानी की त्राल रैली में पाकिस्तानी झंडे लहराए जाने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के बारे में राज्य सरकार ने रिपोर्ट तलब की है। पुलिस पाकिस्तानी झंडे लहराने वालों को चिह्नित करने में जुटी है। वीडियो फुटेज के आधार पर ऐसे लोगों को पहचानने की कोशिश हो रही है। इस मसले पर केंद्र ने भी राज्य से रिपोर्ट मांगी है।