मुख्यमंत्री मुफ्ती ने शनिवार को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले का दौरा किया। यह दौरा वहां के लोगों के लिए वरदान साबित हुआ। जिन सड़कों और गलियों की साफ-सफाई कराने के लिए लोग प्रदर्शन करते रहते थे, वह शनिवार को साफ-सुथरी दिखीं।
इससे एक बार को सभी हैरान रह गए। मुख्यमंत्री ने अनंतनाग जिले के कई शिक्षण संस्थानों और अस्पताल का दौरा किया। मुफ्ती के आने से पहले जिला प्रशासन ने सभी सड़कों और गलियों को पूरी तरह से साफ करा दिया था।
जानकारी के अनुसार म्यूनिसिपल कौंसिल अनंतनाग ने दमखम लगाकर रातों रात मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कूड़े के ढेर उठवा दिए। स्थानीय लोगों के अनुसार जब वह इन सब समस्याओं के लिए एमसी अनंतनाग को शिकायत करते थे, तब वह एक कान से मामले को सुनकर दूसरे से निकाल देते थे, लेकिन आज वह यह सब देख चौंक गए हैं।