फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 22-23 को बारिश व बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। रात को ठंड बढ़ी है। गुलमर्ग में पारा माइनस 0.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी 22-23 अक्तूबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि अभी कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन

कश्मीर के कई हिस्सों में निरंतर बारिश से पारे में गिरावट आई है। यहां दिन में भी ठंडक बढ़ी है। सर्दी की दस्तक के साथ लोगों से ठंड से बचाव के लिए उपाय करना शुरू कर दिए हैं। श्रीनगर में मंगलवार को दिन का तापमान 21.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.8 रहा।
गत दिवस हुई बारिश से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं का दौर जारी है। जम्मू संभाग में भी रात्रि में ठंडक बढ़ी है। जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन तपिश का अहसास कम हो गया है। यहां दिन का तापमान 31.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 24.0, बटोत में 25.0, कटड़ा में 27.2 और भद्रवाह में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में बारिश की सूरत में तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें