फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई केवल आसपास नहीं सोच में भी होनी चाहिए : महबूबा

Tue, 03 Oct 2017 12:23 AM IST
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सफाई केवल आसपास ही नहीं, बल्कि मन भी साफ रखने की जरूरत है। हमें गांधी जी के सिद्धांतों पर अमल करने की जरूरत है। उन्होंने उन लोगों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने स्वच्छता के लिए अच्छे कार्य किए हैं। डल झील के हालात पर भी मुख्यमंत्री ने चिंता जताई।
विज्ञापन


डल झील के किनारे सोमवार को श्रीनगर नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल हुईं महबूबा ने कहा कि गांधी जयंती के मौके पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सफाई का खास ख्याल रखें, इससे बड़ी श्रद्धांजलि गांधीजी को और कुछ नहीं हो सकती। बापू चाहते थे कि सभी लोग अपनी सोच को स्वच्छ रखें और हमें भी उसी पर अमल करने चाहिए।

महबूबा ने यह भी कहा कि हमें अपने आप में सब्र को भी बढ़ना चाहिए, अपनी सोच को शुद्ध करना चाहिए। इस मौके पर उन लोगों के कार्य को भी सराहा गया जिन्होंने घाटी में सफाई अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए योगदान दिया। महबूबा ने ऐसे सभी लोगों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


इनमें बांदीपोरा का बिलाल अहमद भी शामिल रहा, जिसने एशिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की वुलर झील में सफाई अभियान छेड़ रखा है। अब वह श्रीनगर नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर भी है। बिलाल की तारीफ प्रधानमंत्री मन की बात में भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


सम्मानित होने पर बिलाल ने खुशी जताई और कहा कि मेरा एक ही संदेश है कि अपने आसपास माहौल को साफ रखा जाए। इसमें ही हमारा भविष्य सुरक्षित है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें