फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: घुसपैठ करने की फिराक में 5 आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

Tue, 03 Oct 2017 12:09 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम करते हुए सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया। बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर के रामपुर में सोमवार को घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया। मारे गए आतंकियों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। इनके पास से हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में भी घुसपैठ को नाकाम करते हुए तीन आतंकियों को ढेर करने में सफलता मिली। सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल आरके पांडे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सेना ने दो बड़ी घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाते हुए चार आतंकियों को ढेर कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मारे गए आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार एलओसी पर तैनात जवानों ने सुबह संदिग्ध हलचल देखी। आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। इस पर जवानों ने फायर रेंज में आतंकियों के आने का इंतजार किया।
विज्ञापन


फायर रेंज में आते ही उन्होंने आतंकियों को समर्पण के लिए ललकारा। इस पर आतंकियों ने जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। सतर्क जवानों ने भी मोर्चेबंदी करते हुए आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में दूसरी ओर से गोलियां चलनी बंद हो गईं। सर्च आपरेशन के दौरान वहां दो आतंकियों के शव पड़े मिले।

उसके बाद इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि कोई आतंकी घुसपैठ करने में सफल रहा हो तो उसे ढूंढ निकाला जाए। वहीं 4 से 5 आतंकियों के एक दल ने कुपवाड़ा के टंगधार सेक्टर की नट गली पोस्ट के करीब सोमवार तड़के घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने आतंकियों को ललकारा तो आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, जबकि इलाके में अभी भी सेना की 9 गढ़वाल और 20 आरआर ने तलाशी अभियान चला रखा है।सूत्रों के अनुसार टंगधार में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान एक लेफ्निेंट सहित चार जवान घायल हुए हैं। तीन आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। चार एके 47 रायफल तथा तीन पिट्ठू बैग बरामद किए गए हैं। आपरेशन के लिए पैरा कमांडों भी लगाए गए हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें