फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहिद की मौत पर दूसरे दिन भी सुलगा कश्मीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर पेट्रोल बम कांड के पीड़ित जाहिद रसूल भटट की मौत के बाद दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बंद के दूसरे दिन भी कई हिंसक प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन


जबकि घाटी के अन्य हिस्सों पर हालात सामान्य होते दिखे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अनंतनाग जिले में कई जगह पर बंद रहा, लेकिन लोगों के आने-जाने पर किसी भी क्षेत्र में रोक नहीं है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा के मददेनजर संवेदनशील स्थानों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ युवक जाहिद के पैतृक गांव बटेंडू में सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी कर रहे थे, जिन्हें भगा दिया गया है। स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन क्षेत्र में अभी भी तनाव जारी है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

अन्य जगह स्थिति सामान्य

इसके अलावा घाटी के अन्य जिलों में सामान्य स्थिति है। दुकानें, कारोबार और पेट्रोल पंप मंगलवार सुबह को खुल गए हैं, जबकि यात्री परिवहन सेवा भी सुचारू हो गई है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्‍थान भी खुल गए हैं। अलगवावादी संगठनों और व्यापारी संगठनों ने जाहिद की मौत पर सोमवार को एक दिन का बंद रखने का ऐलान किया था।

घाटी में जाहिद की मौत के बाद बंद, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों से कड़ी सुरक्षा व्यवस्‍था से स्थिति को संभाला गया। अनंतनाग में मृतक जाहिद का घर है।

जिस पर 9 अक्टूबर को लखनपुर से कश्मीर जाते वक्‍त उधमपुर में पेट्रोल बम फेंका गया था। इस हादसे में एक अन्य घायल ट्रक ड्राइवर शौकत अहमद दिल्‍ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें