फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलगाम में नेकां-पीडीपी कार्यकर्ता भिड़े, लाठीचार्ज

Thu, 13 Nov 2014 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर के कुलगाम जिले में नामांकन भरने जा रहे नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। मामूली बात पर शुरू हुआ बवाल बढ़ते-बढ़ते हिंसा में बदल गया। जिला अधिकारी कार्यालय के भीतर हुए हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और उन्हें खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे।
विज्ञापन


अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर किस बात पर दोनों पक्ष हिंसक हो उठे। घटना में दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है। हमारे स्थानीय संवाददाता के अनुसार, पीडीपी के प्रत्याशी नाजिर अहमद अपने समर्थकों के साथ चुनाव कार्यालय जा रहे थे तभी दूसरी तरफ से नेशनल कांफ्रेंस के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ आ गए।

दोनों के आमने-समाने आती ही दोनों के समर्थक भिड़ गए। बता दें कि इससे पहले बुधवार को भाजपा के कुलगाम सीट के प्रत्याशी के घर पर भी अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग का मामला समाने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें