फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ में पशु हत्या के बाद से इलाके में तनाव

Thu, 12 Jan 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोमवार को हीरानगर सब डिवीजन में हालात तनावपूर्ण हो गए। पशु हत्या का मामला सामने आने के बाद सुबह दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं जिसके बाद पत्थरबाजी भी हुई।
विज्ञापन


वहीं दोपहर में माहैाल भी गर्मा गया और आरोपी पक्ष के लोगो ने पुलिस पर लाठियां भांजते हुए दो दर्जन वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए और हवाई फायर भी किए जा रहे हैं।

हीरानगर सब डिवीजन के अंतगर्त पड़ते गांव हरियाचक में एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा कथित रूप से पशु हत्या किए जाने का मामला सोमवार सुबह प्रकाश में आया। लगभग तीन सौ से चार सौ की तादाद में दूसरे समुदाय के लोग घटनास्थल पर जा पहुंचे जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई और लाठियां भी चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई फायरिंग में एक शख्स घायल

सड़क पर लगाया जाम - फोटो : Amar Ujala
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का भी समुदाय विशेष के लोगों ने घेराव कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने हवाई फायर किए जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है।

जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग कर दोनों गुटों में टकराव को नियंत्रण में करने की कोशिश की। जानकारी मिलते ही डीआईजी अशकूर अहमद वानी, जिला उपायुक्त रमेश कुमार, जिला पुलिस प्रमुख पवन परिहार भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े लोगों ने इसके उपरांत जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे को अवरूद्ध कर दिया। वहीं दोपहर बारह बजे के लगभग स्थिति एक बार फिर बिगड़ गई। समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर ही लाठियां भांजनी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने कई हवाई फायर भी किए।

आरोपी पक्ष के लोगों ने आसपास खड़े लगभग दो दर्जन कारों और बाइकों को भी लाठियों से निशाना बनाया। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है जिन्हें अस्पताल शि ट किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें