फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: एलओसी से दूसरे दिन भी नहीं उठाए जा सके मारे गए आतंकियों के शव

Wed, 11 Jan 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा के रास्ते घुसपैठ करने की कोशिश - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
पुंछ में नियंत्रण रेखा के रास्ते घुसपैठ करने की कोशिश में मारे गए आतंकियों के शव बुधवार को पुंछ के बगयाल दरा में दूसरे दिन भी नहीं उठाए जा सके, क्योंकि जब भारत की तरफ शव उठाने की कोशिश होती है तो पाक गोलाबारी करता है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ पाकिस्तान सबूत मिटाने के लिए शव उठाने की फिराक में है, लेकिन भारतीय जवान गोलाबारी कर उनको मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं और शव के पास नहीं आने दे रहे। इस तरह घंटों गोलाबारी के बावजूद शव उठाया नहीं जा सके।

गौरतलब है कि मंगलवार को भारतीय सेना ने सीमावर्ती क्षेत्र बगयाल दरा में नियंत्रण रेखा के उस पार से घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया था। 
विज्ञापन
Trending Videos

पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही है गोलीबारी

LOC पर पाक कर रहा गोलीबारी - फोटो : file photo
मारे गए आतंकियों का शव नियंत्रण रेखा के पास नो मेंस लैंड में पड़े होने के कारण भारतीय सेना उन शवों को उठाने के लिए मंगलवार दोपहर से बुधवार देर शाम तक लगातार प्रयास करती रही।

लेकिन इस दौरान पाक सेना की ओर से गोलाबारी किए जाने के कारण भारतीय सेना आतंकियों के शवों को उठा पाने में सफल नहीं हो पाई, जबकि पाक भी उन आतंकियों के शवों को उठाने के प्रयास करती रही, लेकिन भारतीय सेना ने भी उन्हें सफल नहीं होने दिया। 
विज्ञापन

ग्रामीणों में गोलाबारी से खौफ

एलओसी पर दोनो ओर से जारी है फायरिंग - फोटो : PTI
बगयाल दरा निवासी मंजूर हुसैन एवं सुनील का कहना है कि मंगलवार सुबह साढे़ छह बजे से लेकर बुधवार देर शाम तक भारतीय सेना की बहादुर पोस्ट के आगे मारे गए आतंकियों के शवों को उठाने के लिए भारत एवं पाक सेना की तरफ  से लगातार यूनिवर्सल मशीनगन और मोर्टार से गोलाबारी की जा रही है। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

लोगों का कहना है कि जहां मंगलवार को बगयाल दरा में दिन भर रुक -रुक कर दोनों तरफ  से गोलाबारी की जा रही थी, वहीं बुधवार को गोलाबारी में तेजी लाई गई है।

उधर बुधवार को दूसरे दिन भी सेना की तरफ  से बगयाल दरा में चल रही गोलाबारी और आतंकियों के मारे जाने के बारे में कुछ नहीं कहा गया, जबकि खुफिया एजेंसियों ने दो आतंकियों के शव घटना स्थल पर पड़े होने की पुष्टी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें