फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ और विधायक में ठनी, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 15 Apr 2015 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा के विधायक और मीरां साहिब ब्लाक की ब्लाक डेवलपमेंट अफसर (बीडीओ) के बीच ठन गई है। बीडीओ ने विधायक पर आरोप लगाते हुए उसके कार्यालय में आकर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने की शिकायत ग्रामीण विकास मंत्री से की है, तो विधायक ने बीडीओ को भ्रष्टाचारी करार देते हुए दो-चार दिन में ट्रांसफर कराने की बात कही है।
विज्ञापन


दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। घटना शनिवार की है। जब बीडीओ की गैर हाजिरी में विधायक उनके कार्यालय पहुंचे। मीरां साहिब की बीडीओ नाजिया चौधरी का कहना है कि आरएस पुरा के विधायक उनकी गैर हाजिरी में कार्यालय आए और उनके पीएसओ ने अपनी बंदूक दिखाकर कर्मियों को डराया-धमकाया।

साथ ही सरकारी रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ की। कर्मियों से यह भी कहा कि बीडीओ बिना कोई लीव एप्लीकेशन के कैसे चली गईं, जबकि वह विभाग के सहायक आयुक्त को इसकी जानकारी देकर छुट्टी पर गई थीं। बीडीओ ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक उनको और कर्मियों को ट्रांसफर कराने की धमकियां देते हैं।
विज्ञापन


इसके बारे विभाग के मंत्री को शिकायत कर दी है। कार्यालय में सुरक्षा देने की मांग की है। बुधवार को जम्मू के उपायुक्त से भी इस बाबत लिखित में शिकायत होगी, क्योंकि इस तरह की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उधर आरएस पुरा के विधायक गगन भगत ने कहा कि मीरां साहिब के बीडीओ कार्यालय को बीडीओ ने भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। बांटे गए 250 चेक में भ्रष्टाचार किया। बीडीओ अपने कार्यालय से अकसर गायब रहती हैं।

 रही बात उनके कार्यालय में पीएसओ के बंदूक दिखाकर कर्मियों को डराने धमकाने की तो उनके साथ नायब तहसीलदार थे। उनके सामने की बात है। बीडीओ बिना बताए छुट्टी पर थीं। नायब तहसीलदार की देखरेख में कार्यालय का रिकार्ड जब्त किया गया।

रही बात बीडीओ के एसीडी को छुट्टी पर बताने की जानकारी देने की, तो वह लोग खुद को सेव कर रहे हैं। बीडीओ हो या एसीडी, चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। उधर, एसीडी, जम्मू सूरम सिंह ने इस बात की पुष्टि की कि बीडीओ उन्हें बताकर छुट्टी पर गई थीं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें