सुंदरबनी। पहाडी क्षेत्र की पंचायत देवक के सरपंच वोध राज शर्मा तथा पंचों ने बैठक करके ग्रामीण विकास विभाग के आलाधिकारियों से कहा कि बैक टू विलेज-एक के तहत देवक सैनी से थूंबा तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।
सरपंच वोधराज ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से दूरदराज के क्षेत्रों में विकास करवाने के लिए बैक टू विलेज कार्यक्रम के तहत सड़कों का निर्मांण, करवाने पानी की सुविधाएं पहुंचाने तथा बिजली पहुंचाने के लिए पलान तैयार करवाए गए।
इसमें देवक पंचायत के सैनी गांव से थूंबा तक सड़क का निर्मांण करवाने के लिए पांच लाख मंजूर हुए और उक्त सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन कुछ लोग उक्त सड़क के निर्माण कार्य में रूकावटें पैदा कर कार्य बंद करवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बैक टू विलेज-एक में रखी गई इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाया जाए। संवाद