फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा धर्मचंद देवस्थान पर चिब बिरादरी की मेल 27 को

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। तहसील के नड़ गांव स्थित बाबा धर्मचंद देवस्थान पर 27 मार्च को ऑल इंडिया चिब बिरादरी की मेल आयोजित की जाएगी। इसमें बिरादरी के लोगों से बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील की गई है। पूर्व की तरह मेला और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इसकी तैयारियां जारी हैं।
विज्ञापन

बाबा धर्मचंद देव स्थान पर होने वाली मेल में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा पठानकोट आदि से भी लोग पहुंचते हैं। अन्य बिरादरियों के लोग भी शामिल होते हैं। वहीं बाबा धर्मचंद देव स्थान कमेटी के उपप्रधान मदन सिंह चिब ने बताया कि बिरादरी के सभी लोग एकता और भाईचारे से काम कर रहे हैं।
मेल के कार्यक्रमों के संबंध में अध्यक्ष शमशेर सिंह चिब ने कहा कि सुबह आठ बजे हवन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे बाबा के दर्शन किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे से शाम चार बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें