फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दोहरीकरण निर्माण में तेजी लाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। आरएस पुरा- सुचेतगढ़ मार्ग का दोहरीकरण काम काफी धीमी गति से चल रहा है। इस पर सीमावर्ती ग्रामीणों ने काम में तेजी लाने की मांग की है। सुचतेगढ़ पंचायत के पूर्व सरपंच सर्वण लाल भगत का कहना है कि तीन वर्षों से आरएस पुरा मार्ग के दोहरीकरण का काम चल रहा है। मगर काम की गति काफी धीमी होने से ग्रामीणों को दूसरे मार्गों से आना-जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन दिनों अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रट्रीट सेरेमनी देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। मुख्य सड़क पर छह माह से पुल का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

जिसके कारण क्षेत्र के ग्रामीणों व यहां आनेवाले पर्यटकों दूसरे सड़क मार्ग से जाना पड़ता है। दूसरे गांव में से चार पहिया वाहनों के आने व जाने पर आएदिन गांव में जाम लगने पर पर्यटकों के साथ ग्रामीणों को परेशानी होती है। गुलावगढ़ के नंवरदार चौधरी सरवन का कहना है कि आकट्राया पोस्ट पर पर्यटकों के बैठने के लिए अब अतिरिक्त एक हजार कुर्सी लगवाए जाने की व्यवस्था की जा रही। शनिवार व रविवार को रट्रीट सेरेमनी होने पर काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। जिससे पर्यटकों को दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित जम्मू कश्मीर की सरकार को चाहिए दो शिफ्ट में सड़क का कार्य कराएं। पीडब्ल्यूडी के एईई बीआर बनोत्रा का कहना है कि पुलों का निर्माण कार्य लगभग पुरा होने वाला है और आने वाले दिनों में सड़क के दोहरीकरण के कार्य में तेजी लाई जाएगी। संबंधित ठेकेदार को तय किए समय पर कार्य पुरा करने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें