फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान 37 डिग्री के पार, गर्म हवाओं ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। दिन प्रति दिन तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण आम जनजीवन बेहाल हो रहा है। दिन के समय इस समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आता है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार इस समय गेहूं की फसल अंतिम पड़ाव में है। जिसके लिए कम से 37 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत रहती है। किसान सूर्य प्रकाश, ओम राज, गुरजीत सिंह, कूलदीप कुमार, दीपक सैनी, निरंजन सिंह व अंशु सैनी आदी ने कहा कि भले ही बीते तीन-चार दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों को तपिश व गर्म हवाओं के बीच घर के बाहर निकलना पड़ रहा हो, मगर कृषि प्रधान क्षेत्र होने से हमें काफी हद तक लाभ भी मिल रहा है। बताते चले कि गत वर्ष इसी माह की 16 तारीख को मध्य रात्रि में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। 23 तारीख को भी बारिश हुई थी। इस बार मौसम अनुकूल रहने से तीन साल बाद किसानों को गेहूं की अच्छी फसल मिलने की संभावना दिख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें