फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थ के दामों में किए गए बढ़ोतरी को लेकर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पेट्रोलियम पदार्थ के दामों में बढ़ोतरी को लेकर महंगाई की मार पड़ने पर लोगों ने रोष जताते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की निंदा की। लोगों का कहना है कि पहले ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर एक बार फिर बोझ बढ़ने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गृहणी रुपाली शर्मा का कहना है कि दिन प्रतिदिन सब्जियों और अन्य खाद्य सामग्री के दामों तेज से वृद्धि होती जा रही है। इससे आम आदमी के रसोई का जायका पहले से ही बिगड़ा है। अब एक बार फिर एलपीजी में बढ़ोतरी करने पर एक हजार रुपये तक कीमत पहुंच गई है। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ोतरी होने पर महंगाई में बढ़ोतरी होने पर विशेषकर मध्यमवर्गीय परिवारों पर बोझ बढे़गा। रमेश खजूूरिया का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय होने पर अब हालत बेहतर हो रहे थे। सरकार द्वारा डीजल एवं पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी किए जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वर्तमान समय में पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी होने पर सभी वर्ग के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। प्रवीण कुमार ने कहा कि डीजल-पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी से आम जनजीवन इस मूल्य वृद्धि से बुरी तरह से प्रभावित होगा। अब एक बार फिर बढ़ोतरी की गई। देश के चार राज्यों में भाजपा की जीत के बाद देश के लोगों को उपहार के तौर पर पेट्रोलियम पदार्थों में बढ़ोतरी की गई। उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग के लोगों को वितरित कई एलपीजी गैस सिलिंडर व चूल्हे वापस ले लेने चाहिए। पहले एक हजार रुपये की व्यवस्था करनी पड़ेगी तब गैस सिलिंडर खरीद पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें