लापता दो युवतियों को तलाश कर परिवार को सौंपा
रियासी। जिला के चसाना तथा शजरू से लापता हुई दो युवतियों को पुलिस ने तलाश कर उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।
चसाना से लापता युवती जरूरी सामान लाने के लिए बाजार गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिवार ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में पुलिस स्टेशन में उसके लापता होेने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आसपास के लोगों व दुकानदारों से भी पूछताछ की। बाद में युवती को राजौरी के बुद्दल क्षेत्र से बरामद किया गया। वहीं शजरू के व्यक्ति ने भी पुलिस स्टेशन माहौर में बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उक्त युवती को जम्मू के जानीपुर से बरामद किया गया। एसएसपी अमित गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस हर जरूरी कदम उठा रही है।