अखनूर। जिला विकास परिषद के सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने ब्लॉक मैरा मेंदरिया की पंचायत बडूई में गांव वासियों की लंबित मांग को पूरा करते हुए सिद्धो दी छपडी में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया है। काफी समय से यहां ले लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे। गांव वासियों ने डीडीसी सुरेश शर्मा का जोरदार स्वागत किया और इस कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद किया। सुरेश ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप से किया हुआ हर एक वादा पूरा करना मेरा परम कर्तव्य है।
कहा कि आने वाले दिनों में ब्लाक मैरा मांदरेया और चौकी चौरा में जहां लो वोल्टेज की समस्या आ रही है, वहां पर नए ट्रांसफार्मर लगवाए जाएंगे। नए पोल के साथ ढीली तारों की भी मरम्मत की जाएगी। सुरेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। इस मौके पर ऐईई पीडीडी शंकर सिंह, मन्हास जेई भानु राजपूत, सरपंच रशपाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मिल्खी राम शर्मा, पंच सत्यपाल शर्मा, पंच रशपाल शर्मा, पंच नूर जमाल, पंडित ब्रह्मदत्त, चमन लाल, ताराचंद, प्रवीण कुमार आदि रहे। संवाद