फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सर्कुलर रोड के नजदीक जंगल में मिली सिर कटी लाश, पास मिले दांत और बाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर से सटे सर्कुलर रोड के नजदीक जंगल में व्यक्ति की सिर कटी लाश मिली। आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवर सिर निगल गए, क्योंकि मौका-ए-वारदात के पास मृतक के दांत और सिर के बाल भी मिले हैं। शव वारदात स्थल से करीब 50 मीटर दूर झोपड़ी में रहने वाले साधु का हो सकता है। पिछले एक हफ्ते से साधु का पता नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा है। पुलिस ने एफएसएल और क्राइम ब्रांच की मदद से सबूत जुटाए हैं। जब्त बालों और दांतों को एफएसएल में भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार सर्कुलर रोड पर वीरवार दोपहर तीन से चार लोग सैर कर रहे थे जिनकी नजर झाड़ियाें में पड़ी। यहां देखा कि शव पड़ा है। इसके बाद पंजतीर्थी नाके पर सूचना दी। थाना प्रभारी सुशील कुमार का कहना है-पास में झोपड़ी है। इसमें किसी साधु के रहने की जानकारी है। आसपास कोई और घर नहीं है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि कभी कभार साधु आता-जाता दिखता था। संभव है कि वहीं झोपड़ी में रहता होगा। पिछले एक हफ्ते से उसे नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास नहीं है सीसीटीवी
जिस जगह शव मिला है उसके आसपास सिर्फ झाड़ियां हैं। कोई सीसीटीवी नहीं है। इस कारण पुलिस के लिए मामला पेचीदा हो गया है। बाल और बिखरे दांतों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि जंगली जानवरों ने सिर को निगल लिया। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी नोचने के निशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें