फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोले से गिरा पर्दा, लाल सिंह चड्ढा पर उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर में आतंकवाद का दौर शुरू होने के साथ बंद पड़े सिनेमा में तीन दशक बाद घाटी के लोगों ने मंगलवार को एक बार फिर से बड़े परदे पर फिल्म देखने का अनुभव प्राप्त किया। 90 के दशक में शोले पर गिरा परदा मंगलवार को लाल सिंह चड्ढा फिल्म के साथ उठ गया।
विज्ञापन

दर्शकों ने कहा, मल्टीप्लेक्स सिनेमा में फिल्म देखने के बाद भी यकीन नहीं हो रहा कि यह हकीकत है या फिर सपना। उद्घाटन समारोह के बाद मल्टीप्लेक्स में लाल सिंह चड्ढा फिल्म बड़े पर्दे पर दिखाई गई।
मंगलवार को फिल्म देखने के बाद रोहिणी ने बताया, जब वह छोटी थी तो माता-पिता के साथ ब्रॉडवे थिएटर में फिल्म देखने आया करती थी। उसके बाद 32 साल ऐसे थे, मानों सिनेमा घरों में अंधेरा छा गया हो। लेकिन आज एक बार फिर से एक किरण जगी है। युवक वसीम ने कहा कि जबसे उनका जन्म हुआ है तब से घाटी में सिनेमा बंद पड़े थे। और जब भी वह घाटी से बाहर जम्मू या दिल्ली या किसी अन्य शहर जाया करते थे तो बड़े परदे पर फिल्म देखने का मौका मिलता था, लेकिन आज मल्टीप्लेक्स में फिल्म बड़े परदे पर देखने का अनुभव ही एक अलग था। क्योंकि हम कश्मीरियों के लिए श्रीनगर में फिल्म देखना किसी सपने के साकार होने से काम नहीं है।
विज्ञापन

मल्टीप्लेक्स के मालिक विकास धर ने कहा कि वह काफी खुश हैं। यह एक अविश्वसनीय दिन है और उनके सपने सच हो गए हैं। यहां मल्टीप्लेक्स खोलना एक जुनून था और यह अपने चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सिनेमा को कश्मीर के हर जिले में लाना चाहते हैं।
----
मल्टीप्लेक्स में तीन स्क्रीन के साथ 520 लोगों के बैठने की क्षमता
श्रीनगर के शिवपोरा इलाके में स्थित मल्टीप्लेक्स में तीन स्क्रीन हैं और कुल 520 लोगों के बैठने की क्षमता है। इमारत को किसी भी अन्य मल्टीप्लेक्स की तरह के रूप में बनाया गया है, लेकिन इसमें कश्मीर का स्पर्श है। आईनॉक्स प्रबंधन का कहना है कि यह एक अद्वितीय डिजाइन है और पहली बार मल्टीप्लेक्स बनाते समय स्थानीय कारीगरों का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें