फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा रूट और किराया हो तय, पीएम रैली का भुगतान करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से ई-रिक्शा का रूट और किराया तक करने, पीएम रैली में लगाए यात्री वाहनों का बकाया देने और 15 साल से ज्यादा आयु वाले वाहनों पर लगाए टैक्स में कटौती करने की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह खासा के नेतृत्व में दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एलजी को ज्ञापन भी सौंपा। सदस्यों ने कहा कि पल्ली पंचायत में प्रधानमंत्री की रैली में उनके यात्री वाहनों की सेवाएं ली गई थीं, लेकिन अभी तक इसका भुगतान नहीं किया गया। मांग उठाई कि ई-रिक्शा के लिए रूट के साथ किराया तय किया जाए। बाहरी राज्यों से खरीदे गए वाहनों के दोबारा पंजीकरण, खस्ताहाल नरवाल ट्रांसपोर्ट यार्ड में सुधार करने सहित अन्य मुद्दे भी उठाए गए। एलजी ने ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को सुना और उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें