तेज राम धर्म पाल (टीआरडीपी) ग्रुप की ओर से ‘जी फू आथेंटिक चाइनीज नूडल्स’ जम्मू में लांच किया गया। इससे पहले इस नूडल्स को पंजाब के विभिन्न शहरों में सफलतापूर्वक लांच किया गया। इस मौके पर शहर के विभिन्न इलाकों में बैंड बाजे के साथ ‘जी फू नूडल्स रोड शो’ निकाला गया।
होटल अशोका से शुरू हुए रोड शो ने ग्रीन बेल्ट पार्क, गांधी नगर, गोल मार्केट होते हुए 12 किलोमीटर का सफर तय किया। साथ ही लोगों को मुफ्त नूडल्स प्रदान किए गए। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल उन्होंने नूडल्स का उत्पादन शुरू किया है और आने वाले समय में रस्क, मफीन, कूकीज और बेकरी प्रोडक्ट का निर्माण किया जाएगा।
पहले चरण में हॉट गारलिक, चाइनीज मसाला विथ इंडियन तड़का और स्वीट एंड सावर वाले नूडल्स बाजार में उतारे गए हैं। 70 ग्राम वाले पैक की कीमत मात्र दस रुपये है। अधिकारियों के अनुसार इसमें एमएसजी नहीं है और इसे आधुनिक प्लांट में तैयार किया गया है। रोड शो का संचालन आशुतोष शास्त्री, रमन नागपाल, दर्शन शर्मा, बुद्ध सिंह और उनकी टीम ने किया।