रियासत में पर्यटन के विकास के उद्देश्य से सरकार ने पर्यटन सलाहकार बोर्ड का गठन किया है। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अध्यक्षता में गठित बोर्ड में देश और रियासत के नामी होटल मालिकों, पर्यटन विभाग में सेवाएं दे चुके कई वरिष्ठ अधिकारियों और कई नामी कंपनियों के मालिकों, अधिकारियों को शामिल किया गया है।
लंबे समय तक टिके रहने वाले पर्यटन ढांचे को विकसित करने के लिए इस बोर्ड की सलाह ली जाएगी। बोर्ड में पूर्व केंद्रीय पर्यटन सचिव परवेज दीवान और ललित के पवार, आईटीडीसी के एमडी उमंग नरुला, एयर इंडिया के एमडी अश्विनी लोहानी, मान्युमेंट अथारिटी आफ इंडिया के सदस्य सलीम बेग,
आईओटीए के चेयरमैन एवं केंद्रीय संस्कृति मंत्री सुभाष गोयल, टीएएआई के चेयरमैन सुनील कुमार, ललित होटल ग्रुप की ज्योत्सना सूरी, होटल वोल्गा के रफी अहमद, अहद होटल ग्रुप के मुश्ताक अहमद बुर्जा, ग्रैंड मुमताज के चेयरमैन मुश्ताक अहमद छाया, आईटीसी ग्रुप होटल के नकुल आनंद, ताज ग्रुप के रोहित खोसला,
क्लब महिंद्रा ग्रुप के अरुण नंदा, खाइबर रिजार्ट के उमर तरंबू, केसी रेजिडेंसी के भरत चौधरी, फार्चून रवेरा के चंद्र गुप्ता, होटल एशिया के हरदीप सिंह, निदेशक पर्यटन स्कूल परीक्षित सिंह, जम्मू विवि के होटल मैनेजमेंट के निदेशक केबी काचरू, रेडिसन ग्रुप आफ होटल्स एवं ट्रेवल एजेंट सोसायटी आफ इंडिया कश्मीर के अध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम,
चेयरमैन टूरिज्म फेडरेशन राजेश गुप्ता, इको टूरिज्म सोसायटी आफ इंडिया के सचिव राकेश माथुर शामिल हैं। पर्यटन विभाग के निदेशक फारूक शाह बोर्ड के सदस्य सचिव होंगे।