जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को निमोनिया की शिकायत के बाद रविवार की रात मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
एम्स के इंडोक्रिनोलॉजी और मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों का एक दल उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। उल्लेखनीय है कि तबियत बिगड़ने के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री को 24 दिसंबर को एम्स के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था।
रियासत के डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि उनकी पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के साथ फोन पर बात हुई है। बीती रात तकलीफ बढ़ने के बाद सोमवार को उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।