फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रू दुष्कर्म मामला: समझौते के लिए पंचायत बुलाने वाला गुज्जर-बकरवाल नेता गिरफ्तार, दो दिन बाद जांच रिपोर्ट

Mon, 07 Sep 2026 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आरोप है कि छात्रा के पिता और मुख्य आरोपी के बीच समझौता कराने के लिए इसी ने पंचायत बुलाई थी, जिसमें छात्रा के पिता पर दबाव बनाया गया था। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी शिक्षक व उसके भाई समेत 10 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ के छात्रू में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात के दौरान हुई मौत के मामले में क्राइम ब्रांच जम्मू ने गुज्जर-बकरवाल नेता पीर बख्श को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि छात्रा के पिता और मुख्य आरोपी के बीच समझौता कराने के लिए इसी ने पंचायत बुलाई थी, जिसमें छात्रा के पिता पर दबाव बनाया गया था। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी शिक्षक व उसके भाई समेत 10 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के एसएसपी पिछले एक सप्ताह से किश्तवाड़ में मौजूद हैं। टीम पूछताछ के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच को आगे बढ़ा रही है। दरअसल, 10 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के दौरान छात्रा के गर्भवती होने का पता चला था। इसके बाद ही इस मामले में पीर बख्श की भूमिका सामने आई थी। पुलिस को उसके पास से वह पंचनामा भी मिला है जो उस समय तैयार किया गया था। क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले के क्राइम सीन को रीक्रिएट कर रही है, जिसके बाद एक-एक कर आरोपियों की गिरफ्तारियां हो रही हैं।

इलाज के बहाने कश्मीर भाग गया था पीर बख्श
सूत्रों के अनुसार, छात्रा की मौत के बाद जब यह मामला सार्वजनिक हुआ तो आरोपी पीर बख्श कश्मीर भाग गया था। वह खुद के बीमार होने का दावा कर रहा था। शनिवार को क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह फिलहाल जिला अस्पताल किश्तवाड़ में उपचाराधीन है और पुलिस की कड़ी निगरानी में है। हालांकि, दोपहर में जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो उसे मेडिकली फिट बताया था। इसके बाद से क्राइम ब्रांच की टीम उससे जरूरी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


11 को न्यायालय में पेश करनी है जांच रिपोर्ट
क्राइम ब्रांच को इस मामले में 11 सितंबर को न्यायालय में जांच रिपोर्ट पेश करनी है। ऐसे में कार्रवाई तेजी से चल रही है। जांच पूरी करने के लिए एसएसपी क्राइम ब्रांच एक सप्ताह से अधिक समय से किश्तवाड़ में डेरा डाले हुए हैं। इसके अलावा आईजी क्राइम ने भी छात्रू का दौरा कर पीड़िता के परिवार से मुलाकात की थी और अब तक हुई जांच की समीक्षा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें