फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में आईपीएल की तर्ज पर होगा चेस लीग चैंपियनशिप का आयोजन

Fri, 01 Sep 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
लीग चैंपियनशिप का आयोजन - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
शहर में आईपीएल की तर्ज पर 7 से 10 दिसंबर तक चेस लीग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें आठ टीमों में चालीस खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतिभागियों की एंट्री 13 अक्तूबर तक आल जेएंडके चेस एसोसिएशन की संबंधित वेबसाइट पर ली जाएगी। इसके बाद 14 अक्तूबर को फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा। इसकी जानकारी वीरवार को एसोसिएशन के प्रधान अतुल कुमार गुप्ता ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चेस लीग चैंपियनशिप का उद्देश्य राज्य के युवाओं में चेस के प्रति रुझान बढ़ाने के साथ नया प्लेटफार्म देना है। यह पहला मौका है जब उन्हें आईपीएल की तर्ज पर चेस खिलाड़ियों को आठ टीमों में शामिल किया जाएगा। इन टीमों में चेस चैंपस, चेस टाइगर, जम्मू चेस फाइटर, किंग्स एंड क्यून, क्यून एंड नाइट, बीएडडब्ल्यू, वाइट नाइट और चेस एसेस शामिल होंगी। इन टीमों के मालिक तरणवीर सिंह, कुलजीत सिंह, बलदेव राज, डा. एएस भाटिया, राज कुमार, राकेश गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता और संजीव गुप्ता होंगे।

राज्य के चेस क्षेत्र में यह नया प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद भविष्य में ऐसी लीग नियमित तौर पर करवाई जाएंगी। लीग चैंपियनशिप में सभी राउंड अंतरराष्ट्रीय रोबिन सिस्टम के तहत खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम की अलग यूनिफार्म होगी। चैंपियनशिप के लिए प्रतिभागियों की एंट्री निशुल्क रखी गई है और इसका आयोजन स्थल प्रेस क्लब का सभागार रहेगा। विजेताओं को सत्तर हजार  रुपये के पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। चैंपियनशिप में अनिल कोतवाल और बिंदु पठानिया अरबिटर (तकनीकी अधिकारी) रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें