तीन साल पहले पुनर्वास घोटाले में विजिलेंस ने श्रीनगर म्युनिसिपल कारपोरेशन (एसएमसी) के चार अधिकारियों समेत 68 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। स्टेट विजिलेंस आर्गेनाइजेशन के प्रवक्ता के अनुसार चार्जशीट स्पेशल जज एंटी करप्शन के कार्यालय में दाखिल की गई है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में 2012 में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में यह बात सामने आई कि एसएमसी के कुछ अधिकारियों ने हजौरी बाग सी ब्लाक में अपात्र लोगों को पैसे लेकर दुकानें आवंटित कर दीं।
जांच में तत्कालीन असिस्टेंट रेवन्यू आफिसर एबी रहमान टपलू, वार्ड आफिसर लाल चौक फारूक अहमद मीर, वार्ड आफिसर जवाहर नगर गुलाम मोहिदीन मिसगर तथा तत्कालीन टीजीआर असिस्टेंट अब्दुल अजीज पीर ने 120 विस्थापित दुकानदारों की फर्जी सूची तैयार की ताकि उन्हें सी ब्लाक में दुकान आवंटित की जा सके।