फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में कोहराम: एक साल बाद जवान का शव बरामद, बकरीद पर घर आए मंजूर का आतंकियों ने किया था अपहरण

Wed, 22 Sep 2021 12:04 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में पिछले साल बकरीद पर घर आए सेना के जवान का आतंकियों ने अपहरण कर लिया था। टेरिटोरियल आर्मी (टीए) में तैनात जवान की गाड़ी को भी दहशतगर्दों ने फूंक दिया था। वहीं करीब एक साल बाद जवान का शव मिला है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में किडनैप किए गए जवान का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के मोहम्मद पोरा गांव में बुधवार सुबह एक साल पुराना शव मिला। यह शव पिछले एक साल से लापता सेना की 162 बटालियन के राइफलमैन शाकिर मंजूर वागे का है। लापता सिपाही के पिता मंजूर अहमद वागे ने कहा कि उन्होंने शव की पहचान कर ली है और यह उनका बेटा शाकिर मंजूर ही है, जो पिछले साल लापता हो गया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बकरीद पर घर आए सेना के जवान का आतंकियों ने 2 अगस्त 2020 को देर शाम अपहरण कर लिया था। टेरिटोरियल आर्मी (टीए) में तैनात जवान की गाड़ी को भी दहशतगर्दों ने फूंक दिया था। वहीं घटना के बाद से पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। जवान 162 टीए में दक्षिणी कश्मीर के बालापुर में 12 सेक्टर हेडक्वार्टर में तैनात था।

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर लाइट इंफेंट्री (जैकलाई) में तैनात जवान शाकिर मंजूर बकरीद की छुट्टियों में घर आया था। 2 अगस्त 2020 को देर शाम आतंकी जिले के रामभामा इलाके में उसके घर पहुंच गए। जबरन घर में घुसकर उन्होंने उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जबरन मंदिर में घुस रहा था पुलिसकर्मी, तैनात सुरक्षाकर्मी को लगा है आतंकी, फायरिंग में मौत
विज्ञापन


जवान को अपने साथ ले जाते समय आतंकियों ने बाहर खड़ी उसकी कार (नंबर जेके22बी 3968) को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी परिवार वालों से घटना की जानकारी हासिल की थी, पर पिछले एक साल से लापता जवान का शव नहीं मिल पाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें