फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: 13 जेकेएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, राजेंद्र सिंह सांबा और प्राण सिंह को डोडा का एडीसी बनाया 

Mon, 31 Jan 2022 05:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। सभी को जल्द पदभार संभालने को कहा गया है। 
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रदेश प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। आदेश के अनुसार बारामूला के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त मोहम्मद अहसान मीर का तबादला कर उन्हें कमांड एरिया डेवलपमेंट का निदेशक बनाया गया है। प्राण सिंह को डोडा का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन


श्रीनगर के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त खुर्शीद अहमद शाह को इस पद पर गांदरबल भेजा गया है। राजेंद्र सिंह को सांबा, प्राण सिंह को डोडा का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त तैनात किया गया है। प्रदेश कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र सिंह को सांबा का अतिरिक्त अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त की जिम्मेदारी दी है।

गुलाम जिलानी जरगर को टूरिज्म डेवलपमेंट अथारिटी गुलमर्ग को सीईओ बनाया गया है। रितु महाजन को स्टेट टैक्सिस इंफोर्समेंट जम्मू का डिप्टी कमिश्नर के पद पर तबादला किया गया है। जहूर अहमद रैना का तबादला कर उन्हें बारामूला का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें