जम्मू: चंद्रयान को लेकर स्कूलों में उत्साह
- फोटो : अभिषेक बड़ू
जम्मू शहर के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल गांधी नगर में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण होगा। इसे बच्चों संग अभिभावक भी देख सकेंगे। शासन के निर्देश पर बुधवार शाम सभी शिक्षण संस्थानों में छात्रों को बुलाया गया है। चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर उतरने के ऐतिहासिक क्षण को हर कोई देख सके, इसके लिए शिक्षण संस्थानों में अलग से बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई जाएगी। इसरो, चांद व चंद्रयान से जुड़ी जानकारियां सभी तक पहुंचे, इसके लिए छात्रों ने चार्ट भी तैयार किए गए हैं।
वहीं, जम्मू शहर के बाहु किले पक्का तालाब स्थित प्राचीन रामेश्वरम मंदिर बाहु किला में चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए विशेष पूजा कराई गई। बाहु किला विकास समिति की ओर से इसका आयोजन गया। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।