फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarore Toll Plaza: सरोर टोल का विरोध जारी, आज सांबा बाजार बंद, प्रदर्शनकारियों ने हाईवे निकट लगाया धरना

Wed, 23 Aug 2023 12:25 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सरोर टोल के विरोध में आज सांबा का मुख्य बाजार बंद है। विभिन्न दलों के सदस्यों ने सांबा में हाईवे के निकट एकत्रित होकर धरना दिया। लोगों ने यहां नारेबाजी करते हुए टोल को बंद करने और गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
सांबा में टोल के विरोध में प्रदर्शन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के साथ सटे जिला सांबा के सरोर टोल प्लाजा को बंद किए जाने को लेकर विरोध जारी है। इसे लेकर व्यापार मंडल सांबा ने मुख्य बाजार का आह्वान किया। बाजार की दुकानों पर ताले लटके हुए हैं। वहीं, विभिन्न दलों के सदस्यों ने सांबा में हाईवे के निकट एकत्रित होकर धरना दिया। लोगों ने यहां नारेबाजी करते हुए टोल को बंद करने और गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को छोड़ने की मांग की।

विज्ञापन


व्यापार मंडल के प्रधान तजेन्द्र सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा को बंद करवाना ही होगा। उन्होंने कहा कि युवा राजपूत सभा के सदस्यों को प्रशासन शीघ्र रिहा करे, कहीं ऐसा न हो कि कारोबारी सड़कों आ जाएं। पहले भी अमरनाथ भूमि संघर्ष में व्यापार मंडल ने महीनों तक दुकानें बंद रखी थीं।

इससे पहले मंगलवार को टोल बंद करवाने पल्ली मोड़ के पास पहुंचे युवाओं को पुलिस ने रोक लिया। इस पर युवकों ने हाईवे पर टायर जलाकर यातायात को रोक दिया और तीन घंटे तक रोड पर डटे रहे। पुलिस के हटाने पर भी युवक नहीं माने तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस घटना से युवक गुस्से में आ गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। युवकों को हाईवे से हटाने और यातायात बहाल करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरोर टोल के विरोध में बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
उधर, युवा राजपूत सभा के गिरफ्तार 26 सदस्यों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। साथ ही हाईवे बंद करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि घटनाक्रम में दो पुलिस कर्मी, तीन युवक मामूली घायल हुए हैं और दो वाहनों को नुकसान पहुंचा है। दूसरी तरफ एसपी सुरिंदर चौधरी का कहना है कि कोई भी घायल नहीं हुआ है। पत्थर मारने वाले दो युवकों की पहचान की गई है।

लाठीचार्च की घटना के बाद से स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति रोष पनप गया और उन्होंने इस घटना को निंदनीय बताया। इससे पहले सोमवार को पुलिस ने राजपूत सभा के 26 सदस्यों को गिरफ्तार कर टोल खाली करवाकर धारा 144 लगी दी थी, इसके बावजूद सभा से जुड़े युवाओं ने रैली निकाली।

डीआईजी शक्ति पाठक ने कहा कि   स्थिति नियंत्रण में है। गिरफ्तार 26 लोगों को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में हाईवे बंद करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी तथा वीडियो फुटेज से पहचान की जा रही है। जांच में ऐसे लोगों के नाम सामने आने पर उनका नाम एफआईआर में जोड़ा जाएगा। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एक वाहन को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें