फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी का मौसम : जम्मू-कश्मीर में चार दिसंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार, पारा गिरा, कड़ाके की ठंड

Wed, 01 Dec 2021 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार चार दिसंबर को जम्मू और कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के साथ पारा गिरने का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार चार दिसंबर को जम्मू और कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। 

विज्ञापन


जम्मू में रात का तापमान दस डिग्री से नीचे आ गया है। साफ मौसम के बीच जम्मू में रातें सर्द होने के साथ तापमान में गिरावट आई है। कश्मीर में भी कड़ाके की ठंड है। लेह और कारगिल में सर्दी को लेकर हालात ज्यादा परेशान करने वाले है। 

 बीती रात जम्मू का न्यूनतम पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.6, बटोत में 4.6, कटड़ा में 9.8 और भद्रवाह में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 और दिन का तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.3 और गुलमर्ग में माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 और दिन का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें