सूत्रों की मानें तो थानेदारों से लेकर चौकी अफसरों और डीएसपी रैंक के अफसरों को अपने-अपने इलाकों में 24 घंटे मौजूद रहने के आदेश दिए गए हैं।
आतंकियों की ओर से लगातार सरहद पार से घुसपैठ के प्रयास किए जा रहे हैं। आतंकी हर हाल में घुसपैठ कर हमला करना चाहते हैं। इसके लगातार इनपुट मिले हैं। इसे देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में भी सुरक्षा के मजबूत बंदोबस्त किए गए हैं। एलओसी और बॉर्डर पर सेना एवं बीएसएफ ने गश्त बढ़ा दी है। सीमा से जुड़े तमाम रास्तों पर पुलिस और अर्धसैनिक बल मिलकर तैनात रहेंगे।