फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने पर 378 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग रोकने और उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट (एचएसआरपी) को अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए जम्मू संभाग में परिवहन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 378 वाहनों के चलान काट कर 2.70 लाख रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

अभियान के तहत जम्मू संभाग के सभी जिलों में विशेष नाके लगाए गए हैं। इस दौरान 187 वाहनों की जांच कर 43 वाहनों के चलान काटे। इसमें ज्यादातर यात्री वाहन शामिल थे, जिसमें ओवलोडिंग थी। इस दौरान 1.32 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। सांबा जिले में 58 वाहनों का चालन काट कर 3700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी तरह उधमपुर में 57 वाहनों की जांच कर 1.90 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। इनमें कोर्ट चलान भी शामिल हैं। डोडा में 92 वाहनों की जांच की और 10 वाहनों से छह हजार रुपये जुर्माना वसूला। किश्तवाड़ में 12 वाहनों के चालन काटे और छह हजार रुपये जुर्माना वसूला। राजोरी में 26 वाहनों के चलान काटे ओर 18000 जुर्माना वसूला। रामबन में 28 वाहनों के चलान काटे और 12100 रुपये जुर्माना वसूला। कठुआ में 89 वाहनों के चलान काटे और 51, 500 रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें