फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों का हल्ला बोल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लंबित मांगें पूरीं नहीं होने पर बुधवार को जलशक्ति विभाग के हजारों अस्थायी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। तवी पुल को तीन घंटे जाम कर मांगों उठाते हुए जल्द कदम उठाने की अपील की। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे यात्रियों और चालकों को उमस भरी गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, आक्रोशित कर्मचारियों ने हड़ताल को 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को कर्मचारियों का प्रदर्शन चीफ इंजीनियर कार्यालय से शुरू हुआ, जिसमें संभाग भर के हजारों कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर आवाज को बुलंद किया। रैली निकालते हुए तवी पुल तक पहुंचे और तीन घंटे तक चक्का जाम कर दिया। इससे करीब चार घंटे शहर में यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी रही। बाद में एडीसी मिंगा शेरपा ने मौके पर पहुंचकर कर्मियों को शांत किया और आश्वासन दिया कि मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। कर्मियों ने हड़ताल को 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया है।
प्रदर्शनकारी कर्मियों ने कहा कि सरकार मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। वह कई दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन कोई भी उच्च अधिकारी बात करने नहीं पहुंचा है। उपराज्यपाल भी मामले में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

अड़े कर्मी, एडीसी के आने के बाद उठे
कर्मी हड़ताल को लेकर तवी पुल पर अड़ गए। दोपहर 12 बजे से लेकर कर्मियों ने साढ़े तीन बजे तक प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि जब तक मांग को सुनने के लिए कोई नहीं आएगा, तब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे। एडीसी मिंगा शेरपा और डीएसपी शरद कालू मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साए कर्मियों से कहा कि पुल बंद होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। मांगों को लेकर उच्च स्तर पर बात की जाएगी। आश्वासन के बाद कर्मचारी शांत हुए।
कई जगह घंटों लगा जाम
पुल बंद होनेसे बीसी रोड, कनाल रोड, समाधियां रोड, डोगरा चौक, ज्यूल चौक, बस स्टैंड, बिक्रम चौक और इंदिरा चौक भी यातायात जाम हो गया। यह स्थिति कई घंटों तक रही। यातायात पुलिस भी जाम के आगे बेबस नजर आई। देर शाम तक यातायात पुलिस जाम को हटाने में संघर्ष करती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें