फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में चेन स्नैचिंग गिरोह ने मचाया आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों के शहर में पिछले दो माह में झपटमारी, धोखाधड़ी और चेन स्नैचिंग की वारदातों में इजाफा हुआ है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में गिरोह के सदस्य सक्रिय हो गए हैं, जिनकी ओर से महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि लुटेरों के लिए महिलाएं और बुजुर्ग आसान शिकार हैं और आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार होने में आसानी महसूस करते हैं। शहर के अलग-अलग थानों में ऐसे कई मामले में दर्ज हैं, जो कि इसके ताजा सबूत हैं और अभी तक अधिकतर मामले अनसुलझे हैं।

शहर में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ने लगा है, जिस कारण दिन के समय में भी महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। सर्दी के कारण अंधेरा जल्द हो जाने के कारण महिलाओं में जल्द से जल्द घर पहुंचने की होड़ रहती है। ये अधिकतर मेटाडोर या पैदल ही चलने वाली होती हैं।
विज्ञापन


ऐसे में यह सबसे जोखिम भरा भी हो सकता है। ऐसे हालातों में देर शाम के बाद महिलाओं का शहर में पैदल गुजरना मुश्किल बना हुआ है। ऐसे में छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी घटनाओं के होने की आशंकाएं भी रहती हैं। इलाकों के संबंधित थानों में इन मामलों में एफआईआर दर्ज करवाई गई है, जिनमें से अधिकतर मामले अभी तक अनसुलझे हैं।
विज्ञापन

आगे पढ़‌िए शहर में हुए प्रमुख चेन स्नैचिंग के मामले

- शनिवार को एशिया होटल की पिछली तरफ एक महिला की चेन छीन ली।
- एक सप्ताह पहले कनाल रोड, बैंक से पैसे लेकर निकले बुजुर्ग का नोटों से भरा बैग छीन लिया गया।
- एक माह पहले जीएमसी में साधु ने दुख दूर करने की एवज में दो महिलाओं से गहने ठग लिए।
- डेढ़ माह पहले तालाब तिल्लो में बाइक सवार युवक ने महिला का मंगलसूत्र छीन लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें