पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी
- फोटो : File Photo
कश्मीर में आतंकी हमले के दौरान ही पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई है। जानकारी के अनुसार पुंछ के बालनोई समेत कई अन्य इलाकों में पाकिस्तान ने गोलाबारी की है। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से स्नाइपर फायर भी किए गए हैं।
पाकिस्तान की गोलाबारी के दौरान भारतीय सेना और बीएसएफ के जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। इस कार्रवाई में बीएसएफ के एक जवान के शहीद होने की सूचना है। इसके अलावा एक अन्य जवान के गंभीर रूप से घायल होने की भी जानकारी मिल रही है।
सूत्रों के अनुसार घायल जवान को अस्पताल में दाखिल किया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों पाकिस्तान की ओर से नौशेरा स्थित एलओसी के तमाम इलाकों में गोलाबारी की गई थी। इस गोलाबारी के दौरान तनाव के कारण एलओसी के 67 स्कूलों को बंद कर दिया गया था।