फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती किसान बोले, केंद्र की किसानों को कर्ज माफी की योजना महज ड्रामा

Thu, 09 Feb 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीमावर्ती किसानों ने सरकार पर साधा निशाना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
छंब विधानसभा क्षेत्र में वीरवार को कांग्रेस की युवा इकाई ब्लाक खौड़ की तरफ से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के युवा ब्लाक खौड़ प्रधान मनजीत सिंह ने किया। बैठक में स्थानीय लोगों ने खेती-किसानी से जुड़ी अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू किए गए किसान क्रेडिट कार्ड योजना का उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों ने बताया कि अस्पतालों में डाक्टरों की कमी होने से मरीजों को दूसरे इलाकों में ले जाना पड़ता है।

सीमावर्ती ग्रामीणों ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करने वाली भाजपा सरकार लोगों को सुविधाएं देने में नाकाम रही है। किसानों ने केेंद्र की कर्ज माफी की योजना को ड्रामा करार देते हुए कहा कि केंद्र कुछ किसानों को फायदा पहुंचाकर वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'किसानों को कर्ज माफी की योजना महज ड्रामा'

सीमावर्ती किसानों ने सरकार पर साधा निशाना - फोटो : FILE PHOTO
सीमावर्ती किसानों ने बताया कि केंद्र की किसानों को कर्ज माफी की योजना महज ड्रामा है। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लिए गए कर्ज को सभी किसानों के लिए माफ नहीं किया जा रहा है। जिन किसानों का कर्ज एक लाख से कम है उन्हीं किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है।

लोगों ने बताया कि इस संबंध में जो नियम रखे गए हैं, उसके तहत किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। बैठक में मौजूद किसानों का कहना था कि 2014 में भारी बारिश हुई। इससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं और उन्हें बड़ा नुकसान हुआ।

ऐसे में किसान बैंक से लिए कर्ज की किस्त अदा नहीं कर पाए। ऐसे में बड़ी संख्या में किसानों का कर्ज एक लाख पार गया। ऐसे में कुछ किसानों को ही कर्ज माफी का लाभ मिलेगा, जबकि बड़ी संख्या में किसानों के लिए यह महज एक ड्रामा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें