फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने बढ़ाई प्रवेश परीक्षा की तिथि, कोरोना के चलते लिया गया फैसला

Tue, 14 Jul 2020 10:35 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने सीयूसीईटी की प्रवेश परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी है। ये फैसला कोरोना के चलते लिया गया है। अब ये परीक्षा 18, 19 और 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इससे पहले ये परीक्षा 8, 9 और 10 अगस्त को रखी गई थी। सीयू प्रशासन का कहना है कि यदि हालात ठीक नहीं होते तो फिर से परीक्षा को स्थगित किया जा सकता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में 13726 आवेदन आए हैं। विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट और पीजी को मिलाकर 28 कोर्स हैं। इसमें साइंस के चार कोर्स पांच साल के लिए एकीकृत कोर्स हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी शामिल हैं। इन कोर्सों में विद्यार्थियों का रूझान अधिक है। सभी कोर्सों की कुल सीटें 1500 हैं। हर साल की तरह इस साल भी हर विद्यार्थी ने तीन से अधिक कोर्सों के लिए आवेदन किया है।  

अद्भुतः सैलानियों को जन्नत का एहसास कराते हैं ये नजारे, यहीं है 101 तालाबों का संगम, देखें तस्वीरें

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें