फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 17 अगस्त से होंगी यूजी के छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं

Mon, 13 Jul 2020 10:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल में 17 अगस्त से यूजी के छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी। जबकि पीजी की परीक्षाएं सितंबर में होंगी। शिक्षा विभाग ने सोमवार देर रात को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। उधर, प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में सोमवार को दाखिले को लेकर किसी भी विद्यार्थी का पंजीकरण नहीं हुआ। सरकार के लिखित आदेश नहीं पहुंचने से प्रिंसिपलों ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू नहीं की। मामले की जानकारी मिलते ही उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कॉलेज प्रिंसिपलों से वीडियो कांफ्रेंस कर पंजीकरण प्रक्रिया से अवगत कराया। स्टाफ को किस तरह बुलाना है, इसकी जानकारी दी। शिक्षा सचिव कार्यालय से दाखिलों के लिए पंजीकरण के लिखित आदेश भी जारी हो गए। मंगलवार से पंजीकरण प्रक्रिया के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। 31 जुलाई तक कॉलेजों में पंजीकरण किए जाएंगे। पहली अगस्त के बाद मेरिट लिस्ट लगेगी और पंजीकरण कंफर्म किया जाएगा। इसी दौरान विद्यार्थियों से फीस भी ली जाएगी।

विज्ञापन


सरकार ने बीते सप्ताह 13 जुलाई से कॉलेजों में दाखिले करने को ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया था। शिक्षा विभाग से लिखित आदेश जारी नहीं होने से कॉलेजों में सोमवार को ऊहापोह की स्थिति रही। सरकारी आदेश नहीं मिलने से प्रिंसिपलों ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने से गुरेज किया। मामले की जानकारी निदेशालय मिलते ही निदेशक ने वीडियो कांफ्रेंस कर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि लिखित आदेश कुछ देर में पहुंच जाएंगे। इसी बीच शिक्षा सचिव के कार्यालय से आदेश भी जारी हो गए। इस पूरे मामले के बीच दोपहर तक का समय लगने के चलते पंजीकरण शुरू नहीं हो सके। अब मंगलवार से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि 31 जुलाई तक पंजीकरण की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद दाखिले कंफर्म होंगे। रोल ऑन आधार पर फर्स्ट और सेकेंड ईयर में दाखिले ही किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रिंसिपलों की कुछ शंकाएं थीं, जिन्हें दूर कर दिया गया है। पंजीकरण को लेकर लिखित आदेश भी जारी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन कॉलेजों को संस्थागत क्वारंटीन केंद्र बनाया गया वहां भी ऑनलाइन पंजीकरण ही किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें