सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सीयू) में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस साल 24 विषयों में स्नातक, पैरास्नातक और पांच साल के इंटीग्रेटिड कोर्सेज उपलब्ध हैं। जबकि 18 विषयों में पीएचडी प्रोग्राम शामिल किए गए हैं। दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 13 अप्रैल तक चलेगी। किसी भी प्रोग्राम में दाखिले के लिए सीयूसीईटी परीक्षा देना अनिवार्य है।
स्नातक-पैरास्नातक विषयों में पांच साल इंटीग्रेटिड एमएससी बॉटनी, पांच साल इंटीग्रेटिड एमएससी ज्योलॉजी, पांच साल इंटीग्रेटिड एमएससी केमिस्ट्री, पांच साल इंटीग्रेटिड एमएससी फिजिक्स, इंटीग्रेटिड बीए.बीएड, बी.वॉक रिटेल मैनेजमेंट, बी.वॉक टूरिज्म मैनेजमेंट, बी.वॉक बैंकिंग एंड फाइनेंशिएल सर्विसेज, एमए इक्नॉमिक्स, एम टेक कंम्यूटर साइंस एंड टेक्नॉलोजी, एमएससी इन्वायरनमेंटल साइंस शामिल हैं।
इसके अलावा एमए व एमएससी मैथ्स, एमबीए टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट, एमबीए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, एमबीए मार्केटिंग मैनेजमेंट, एमए इंग्लिश, एमए पब्लिक पॉलिसी एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमए सोशल वर्क, एमए मॉस कम्यूनिकेशन एंड न्यू मीडिया, एमए नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज, मास्टर ऑफ एजूकेशन, एमए हिंदी, एमएससी मेटेरियल साइंस एंड टेक्नॉलोजी और एमबीए शामिल हैं।
18 विषयों में पीएचडी प्रोग्राम शामिल किए गए हैं, जिनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंफार्मेशन टेक्नॉलोजी, एजूकेशन, मैथमेटिक्स, इन्वायरनमेंटल साइंस, मास कम्यूनिके शन एंड न्यू मीडिया, सोशल वर्क, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, मेट्रेरियल साइंस एंड टेक्नॉलोजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, जोऑलजी, बॉटनी, मॉलीक्यूलर बायोलॉजी, कंपेरिटिव रिलीजन एंड सिविलाइजेशन, हिंदी, मार्केटिंग एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट, नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज और इंग्लिश शामिल हैं।
पांच डिप्लोमा कोर्स भी हैं
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पांच डिप्लोमा कोर्सेज भी हैं। इनमें डिप्लोमा इन ब्यूटी एंड वेलनेस, डिप्लोमा इन ब्यूटी एंड वेलनेस (मेकअप), डिप्लोमा इन ड्रेस डिजाइनिंग एंड टेलरिंग, डिप्लोमा इन रिटेल मैनेजमेंट और डिप्लोमा इन टूरिज्म मैनेजमेंट शामिल हैं।