फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर से किया छात्रों को जागरुक

विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से किया छोत्रों को जाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू । केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रणवीर परिसर कोटभलवाल जम्मू में शिक्षा शास्त्री विभाग के छात्रों का सात दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। जम्मू कश्मीर की गाइड कमिश्नर मैत्रयी जैन समापन समारोह में मुख्य अतिथि रही। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इस तरह का प्रशिक्षण सभी के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
परिसर निदेशक प्रो. मदनमोहन झा ने कहा कि स्काउट गाइड के प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य एक योग्य नागरिक तैयार करना है।ताकि वे देशभक्त व समाज सेवक बनाकर राष्ट्र और समाज की सेवा करें। इस प्रशिक्षण से छात्रों में सेवा भाव की भावना को जगाने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में शिक्षा शास्त्री विभाग के अध्यक्ष डॉ ऋषिराज, डॉ. देवेन्द्र मिश्र, डॉ. अनूप पाण्डेय, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. हरिओम, डॉ. मदन सिंह, डॉ. स्नेहलता, डॉ. शुभश्री दाश, डॉ. शिबाशीष, डॉ. प्रवीण मणि त्रिपाठी के साथ स्काउट गाइड के प्रशिक्षक आरपी कोतवाल, पुरषोत्तम लाल दुबे और डॉ. आशीष कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-स्काउट संबंधी प्रशिक्षण के साथ ही विभिन्न जनहित के कार्यों के लिए किया छात्रों को प्रोत्साहित
शिविर में विद्यार्थियों को स्काउट संबंधी प्रशिक्षण के साथ ही विभिन्न जनहित के कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया गया है। साथ ही प्रशिक्षकों ने छात्रों को व्यवस्थित जीवन एवं सेवा कार्यों गाइड को पीटी, टैंट निर्माण, द्वार सज्जा, हस्त कौशल का प्रशिक्षण दिया। स्काउट गाइड प्रार्थना, झंडा गीत के नियम, प्रतिज्ञा, स्काउट गाइड का इतिहास, ध्वज, सेल्यूट, वर्दी, राष्ट्रगान की जानकारी दी गई। समापन की पूर्व संध्या पर छात्रों की ओर से कैंप फायर किया। इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें