फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में जलाए गए स्कूलों की मदद करेगी केंद्र सरकार

Thu, 08 Dec 2016 01:37 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कश्मीर में उपद्रवियों द्वारा जलाए गए स्कूलों से हुई क्षति पर केंद्र को अभी तक विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्कूलों और सरकारी भवनों को आगजनी से हुए नुकसान की रिपोर्ट अब तक केंद्र को नहीं सौंपी है।
विज्ञापन



उपद्रवियों ने 35 स्कूल जलाए और 11 को क्षतिग्रस्त किया। इसके अलावा 78 सरकारी भवनों को जलाया और क्षतिग्रस्त किया गया है। अशांति के दौर के शिकार हुए 124 स्कूलों और सरकारी भवनों से रियासत को हुई आर्थिक हानि और निर्माण पर होने वाले खर्च का आकलन पूरा नहीं हो पाया है। 

शासन के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक रियासत सरकार विस्तृत रिपोर्ट तैयार हो जाने के बाद केंद्रीय मदद की मांग करेगी। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने सहायता का आश्वासन देते हुए विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। सरकारी प्रतिष्ठानों को हुए नुकसान के बारे में रिपोर्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय निर्णय लेगा। 
विज्ञापन

घाटी में उपद्रवियों ने जलाए 39 स्कूल

कश्मीर में जलाया गया एक स्कूल - फोटो : File Photo
उपद्रवियों ने 39 प्रतिष्ठान पूरी तरह जला दिए हैं। 39 को क्षति पहुंचाई है। आगजनी के मामलों में कुल 96 प्राथमिकियां दर्ज हुईं हैं और 140 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के बाद स्कूलों को जलाए जाने के डेढ़ दर्जन प्रयासों को विफल भी किया गया है।

स्कूलों की सुरक्षा के मामलों की नियमित मानिटरिंग की व्यवस्था की गई है। रियासत सरकार के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारियों ने जले और क्षतिग्रस्त स्कूलों के छात्रों को दूसरे स्कूलों में समायोजित किया है। इन स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को भी दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
 
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील स्कूलों की सुरक्षा का खास इंतजाम

घाटी में तैनात जवान - फोटो : File Photo
रियासत सरकार द्वारा स्कूलों की सुरक्षा के बारे में केंद्र को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक खतरे के मद्देनजर स्कूलों को सामान्य, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील (इन तीन श्रेणियों में बांटा गया है)। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्कूलों में 24 घंटे सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए गए हैं।

छात्रों के कोर्स पूरा करने के लिए अतिरिक्त शीतकालीन कक्षाओं की व्यवस्था की जा रही है। रियासत का अपना स्कूल शिक्षा अधिनियम है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत रियासत को 90 फीसदी अनुदान पर मदद की व्यवस्था की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें