फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में फिर हुई सीमापार से गोलाबारी, अखनूर में सर्च ऑपरेशन

Sat, 08 Oct 2016 03:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीमा पर मुस्तैद जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
पाकिस्तान सेना की ओर से पुंछ सेक्टर के नक्करकोट तथा माल्टी में वीरवार देर रात से शुक्रवार तड़के तक गोलाबारी की जाती रही। इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, सेना ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुंछ जिला मुख्यालय के निकटवर्ती भारत पाक नियंत्रण रेखा से सटे नक्करकोट और माल्टी फेंसिंग से आगे के क्षेत्र में पाक सेना ने पहले हल्के हथियारों और बाद में बड़े हथियारों से गोलाबारी शुरू की। इसका भारतीय सेना ने भी जवाब दिया।

क्षेत्र के ग्रामीणों हाजी मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद रशीद, न्याज अहमद ने बताया कि रात 11 बजे अचानक पहले पाकिस्तान की तरफ  से हल्के हथियारों से और बाद में मोर्टारों से गोलाबारी शुरू कर दी गई गई। सुबह चार बजे तक गोलाबारी जारी रही। माल्टी और नक्करकोट से कई किलोमीटर दूर स्थित गांव के लोगों ने भी गोलाबारी की आवाजें सुनने की बात कही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अखनूर में दिखा संदिग्ध, सेना ने किया सर्च ऑपरेशन

Search Operation - फोटो : PTI
अखनूर क्षेत्र के ज्यौड़ियां क्षेत्र के वकोर गांव के पास शुक्रवार को तड़के दो संदिग्ध देखे जाने की खबर से अफरातफरी मच गई। खबर के बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला। सेना की पोस्ट पर एक संतरी ने गांव के पास तड़के चार बजे दो लोग देखे। उनकी हरकतें संदिग्ध थीं।

इस पर संतरी ने कुछ राउंड फायर भी किए। यह खबर सेना और पुलिस के अधिकारियों को दी गई। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। क्षेत्र के लोगों को सचेत कर दिया गया। देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों और सभी रास्तों पर अतिरिक्त नाके लगा दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें