फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की गोलाबारी में घायल BSF जवान शहीद, 6 लोग घायल

Thu, 27 Oct 2016 11:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा से सटे कई सेक्टरों में पाकिस्तान की ओर से पिछले कई घंटों से लगातार गोलाबारी की गई है। पाकिस्तान की ओर से सीमा से सटे अरनिया और आरएसपुरा सेक्टरों में भारी गोलाबारी की गई है। आरएसपुरा सेक्टर में पाक की ओर से गोलीबारी की गई है इसके साथ ही अरनिया सेक्टर में भी पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई है।
विज्ञापन



पाकिस्तान की इस फायरिंग का बीएसएफ के जवानों द्वारा करारा जवाब दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरएसपुरा सेक्टर में रात में करीब 8 बजकर 35 मिनट पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई इसके बाद पाक की ओर से सीमा पर मोर्टार दागे गए थे। पाक की ये गोलाबारी देर रात तक जारी रही। आरएसपुरा के साथ ही अरनिया के नेकोवाल सेक्टर में भी पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए।

आरएसपुरा सेक्टर में पाक की गोलाबारी में घायल हुआ एक बीएसएफ जवान शहीद हो गया है। इसके अलावा गोलाबारी में 7 लोगों के घायल होने की सूचना है। शहीद हुए जवान का नाम जितेंद्र कुमार है जो बिहार के मोतिहारी जिले के निवासी थे। जितेंद्र बीएसएफ में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

बार्डर से सटे गांव में लोगों के जाने पर रोक

बार्डर से सटे गांव में लोगों के जाने पर रोक - फोटो : File Photo
सुचेतगढ़ तथा आरएस पुरा सेक्टर में ज्यादातर गांव खाली हो गए हैं।बच्चे तथा महिलाएं सुरक्षित स्थानों पर अपने रिश्तेदारों के घर चले गए हैं। बार्डर से सटे अब्दुल्लियां गांव की ओर जाने से लोगों को रोक दिया गया है। राहत शिविरों को तैयार रखा गया है।

बीएसएफ के डीआईजी धर्मेंद्र पारिख ने बताया कि बार्डर पर मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से दिनभर गोलाबारी होती रही। भारत की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पाक की चार-पांच पोस्ट तबाह हो गईं हैं। पाक मीडिया में छपी खबरों में चार पाकिस्तानी नागरिकों के मारे जाने और अब तक 15 के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन

'आरपार के सिवा कोई अब कोई विकल्प नहीं'

सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
राज्य कोआपरेटिव सेल भाजपा सदस्य मेहता निर्मल सिंह ने सीमावर्ती गांवों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सीमा पर युद्ध जैसे हालत हैं। अब आरपार की लड़ाई के सिवा कोई विकल्प नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गोलाबारी में मवेशी मारे जाने से ग्रामीण चिंता में हैं। ग्रामीणों को सुरक्षित जगह पर पांच-पांच मरले के प्लाट मुहैया कराए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर ही शांति का माहौल बनेगा। उन्होंने फलोरा, अब्दुल्लियां, सुचेतगढ़,, अब्दाल, चंदू चक्क, बस्ती गुलाबगढ़ के ग्रामीणों से बातचीत की। इस मौके पर मनोज शर्मा, सोमलाल, पुरुषोत्तम वर्मा, रमेश भगत आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें