फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने एलओसी पर बरसाए गोले, गोलाबारी में नागरिक व नौ मवेशियां घायल

Thu, 17 Jan 2019 08:20 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर राजोरी तथा पुंछ जिले में वीरवार को भारी गोलाबारी की। अग्रिम पोस्टों के साथ ही रिहायशी मुहल्ले को भी निशाना बनाया गया। इसमें एक नागरिक घायल हो गया, जबकि नौ मवेशी भी जख्मी हुए हैं। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। गोलाबारी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर के खड़ी करमाड़ा में वीरवार तड़के करीब 3:50 बजे संघर्ष विराम तोड़ा। इस दौरान नियंत्रण रेखा के उस पार तैनात पाकिस्तानी सेना की 14 बलोच रेजीमेंट ने अपनी अग्रिम चौकियों एलपी, एल पी-वन, बकरी, बकरी-वन व बकरी मेन से गोलाबारी की। 

उन्होंने सेना की 15 मराठालाई की नोल, सुसर, रामलो, डंडा, बेगम एवं चीता पोस्ट के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर हल्के हथियारों से गोलाबारी की। जवाबी कार्रवाई के बाद सुबह करीब 4:20 बजे पाकिस्तानी सेना शांत हुई।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर राजोरी की तहसील किला दरहाल के पुखरनी में वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भारी गोलाबारी शुरू कर दी। इसमें छोटे-बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया गया। गोलीबारी में मोहमद रियाज (40) निवासी पुखरनी घायल हो गया। वहीं, मोह मद नजीर निवासी पुखरनी की एक भैंस, गाय और सात बकरियां भी घायल हो गईं। घायल का उपचार उपजिला अस्पताल नौशेरा में जारी है।

नमाज अता नहीं कर पाए लोग
पाकिस्तान की ओर से सुबह गोलाबारी होने से पुंछ में अधिकतर लोग नमाज अता नहीं कर पाए। उनका कहना है कि गोलाबारी शुरू होते ही नींद टूट गई और घरों के कोनों में शरण लेनी पड़ी। गोलाबारी दोबारा शुरू होने के डर से लोग उजाला होने के बाद भी काफी समय तक घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें