फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुसपैठ कराने को पाकिस्तान ने दागे मोर्टार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ/हीरनागर। पाकिस्तान घुसपैठ कराने के लिए लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। बुधवार की शाम पाकिस्तान ने गुलपुर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए खड़ी और करमाड़ा में मोर्टार दागे। इसके पहले मंगलवार की रात पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर में नियंत्रण पर तीन घंटे बीएसएफ की चौकियों पर गोलाबारी की। सेना और बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है
विज्ञापन

पुंछ में पाकिस्तानी सेना ने बुधवार की शाम साढ़े सात बजे नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चौकियों और सटे इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागना शुरू कर दिया। अचानक मोर्टार दागे जाने से जहां रिहायशी लोगों में दहशत फैल गई वहीं सेना ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। गोलाबारी शुरू होते ही रिहायशी इलाकों के लोग दहशत में आ गए और घरों तथा बंकरों में घुस गए। लोगों ने बताया कि पाकिस्तान की बौखलाहट इतनी बढ़ गई है कि अब वह रिहायशी इलाकों को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है।
बीएसएफ की करोल माथरयां पोस्ट पर तीन घंटे दागे गोले
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान ने मंगलवार रात को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन कर हीरानगर सेक्टर में बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाया। मंगलवार देर रात करीब दो बजे से पाकिस्तान चिनाब रेंजर्स ने बीएसएफ की करोल माथरयां पोस्ट को निशाना बनाते हुए सुबह पांच बजे तक गोलाबारी की। इस दौरान भारतीय सीमा में छोटे हथियारों से 78 राउंड और मोर्टार के 12 गोले दागे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें